पटना सिटी (न्यूज सिटी)। शनिवार को पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव जी एवं नगर विकास मंत्री सुरेश कु...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। शनिवार को पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव जी एवं नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा के द्वारा संयुक्त रूप से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लगभग 11 करोड़ रुपये की 23 योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान भाजपा गायघाट मण्डल के सदस्यों ने वार्ड नं 53 के गायघाट दक्षिणी गली का लैपटॉप के द्वारा जुड़ कर निर्माण कार्य का शिलान्यास कार्यक्रम को देखा ओर सुना। वार्ड 53 में कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के महामंत्री मुकेश कुमार मंटू ने किया।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वाणिज्य प्रकोष्ठ दिलीप कुमार गुप्ता, अरविंद शर्मा, बार काउंसिल के अध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा, विद्या सागर, गायघाट मंडल के अध्यक्ष हरेन्द्र नाथ चन्द्रवंशी, विश्वनाथ चौधरी, पंकज कुमार, धीरज मेहता, अभी कुमार, प्रकाश यादव, अजित सिंह, कमलजीत सिंह, गौरव कुमार, शुभम साहू, सौरव कुमार, प्रीतम अभिषेक, शंकर चौधरी, भजन लाल गुप्ता, प्रह्लाद गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



