पटना (न्यूज सिटी)। बिहार विधान सभा चुनाव आते ही सभी राजनीतिक पार्टीयों में उथल पुथल होना शुरू हो गया। इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल से आज बड़ी ख...
पटना (न्यूज सिटी)। बिहार विधान सभा चुनाव आते ही सभी राजनीतिक पार्टीयों में उथल पुथल होना शुरू हो गया। इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल से आज बड़ी खबर आ रही है, जहाँ पार्टी ने चुनाव से पहले तीन विधायक को पार्टी को निष्कासित कर दिया हैं। पार्टी की ओर से निष्कासित किये गए विधायको की सूची में प्रेमा चौधरी, महेश्वर यादव और फराज फातमी है। उपरोक्त सभी विधायकों को पार्टी ने 6 साल के लिए बाहर का रास्ता दिखा है।
इस संबंध में आरजेडी के राष्ट्रीय महासचिव आलोक मेहता ने जानकारी देते हुए कहा कि निष्कासित किए गए तीनों विधायक पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे। लिहाजा उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के निर्देश पर इन सभी को 6 वर्ष के लिए निलंबित कर दिया गया है।
बता दें कि राजद से निष्कासित हुए विधायक महेश्वर यादव लगातार पार्टी में रहते हुए भी नीतीश कुमार की जमकर तारीफ कर रहे थे। जबकि फराज फातमी के पिता अली अशरफ फातमी ने जब से जदयू का दामन थामा, तब से फराज फातमी के जेडीयू में जाने की चर्चा तेज हो चुकी थी। वही प्रेमा चौधरी का भी राष्ट्रीय जनता दल से मोह भंग हो चुका था। इन्ही कारणों वे पार्टी से बाहर जाने का मन बना रहे थे। इससे पहले ही आरजेडी ने इन विधायकों के पाला बदलने से पहले खुद उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है।



