Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


द ब्लू बेल्स इंटरनेशनल स्कूल को मिली बिहार सरकार से मान्यता

बिहटा/विजय कुमार (न्यूज सिटी)। विक्रम प्रखंड के अख्तियारपुर गांव स्थित द ब्लू बेल्स इंटरनेशनल स्कूल को बिहार सरकार से मान्यता मिल गई है। पि...


बिहटा/विजय कुमार (न्यूज सिटी)। विक्रम प्रखंड के अख्तियारपुर गांव स्थित द ब्लू बेल्स इंटरनेशनल स्कूल को बिहार सरकार से मान्यता मिल गई है। पिछले दिनों संस्था को बिहार सरकार द्वारा रजिस्ट्रेशन पत्र प्राप्त हुआ। स्कूल के मान्यता मिलते ही निदेशक लव कुश शर्मा और शिक्षक गणों ने केक काटकर खुशी का इजहार किया।






https://youtu.be/mytTemjjclk




मौके पर संस्था के निदेशक ने बताया कि रजिस्ट्रेशन मिलने के बाद हमारे स्कूल का सर्टिफिकेट किसी भी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में मान्य रहेगा। अब हमारे यहां आरटीई के तहत वंचित समाज के बच्चे भी निशुल्क पढ़ाई कर सकेंगे। जिससे आसपास रहने वाले लोगो को काफी फायदा होगा। बकौल लवकुश स्कूल का इंफ्रास्ट्रक्चर और फैसिलिटीज बिहार सरकार के गाइडलाइंस के अनुरूप है, जिसके कारण स्कूल को रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुआ है। बताते चलें कि स्कूल में आधुनिक शिक्षा की हर व्यवस्था मौजूद है। स्मार्ट क्लासरूम, कंप्यूटर क्लास लाइब्रेरी, म्यूजिक, आर्ट एंड क्राफ्ट क्लास सहित एडवांस ग्रूमिंग क्लास की भी सुविधा मौजूद है। प्रकृति की गोद में बसे इस विद्यालय में छात्रों को हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध है। स्कूल के एकेडमिक इंचार्ज एके सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने शिक्षा विभाग का आभार प्रकट किया। मौके पर वीरू शर्मा, अमरेश सिंह, उमेश कुमार सिंह, रोशन कुमार, विपुल कुमार, कुंदन दिवेदी, रामानुज यादव, मांडवी शर्मा, रिंकल सिंह, रोजी, हेमा, मिता सहित अनेक लोग मौजूद थे।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now