पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। राजधानी पटना में अपराधियों द्वारा दिन-प्रतिदिन नए-नए आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसके बावजूद भी पुलिस अपराध ...
पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। राजधानी पटना में अपराधियों द्वारा दिन-प्रतिदिन नए-नए आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसके बावजूद भी पुलिस अपराध पर लगाम कसने में नाकाम साबित हो रही हैं, जो पटना पुलिस के सामने एक बड़ी चुनौती बनी हुई हैं। ताजा मामला खाजेकला थाना क्षेत्र के गड़हिया पर मोहल्ले की है, जहां हथियारबंद अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। वही घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने खाजेकलां थाना की पुलिस को दिया। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। वही घटनास्थल पर से पुलिस ने खोखा लगा एक कट्टा भी बरामद किया है। मृतक की पहचान खाजेकला थाना क्षेत्र के गड़हिया पर मोहल्ला निवासी दयानंद गुप्ता के 18 वर्षीय पुत्र मोहित कुमार के रूप में की गई है, जो शीशा फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था।

घटना के संबंध में मृतक के भाई ने बताया की मोहित बीते शनिवार की शाम अपने घर से निकला और उसके बाद वह वापस अपने घर नहीं लौटा। आज सुबह उसके घर से कुछ ही दूरी पर एक नाले के पास से उसका शव बरामद होने से आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गयी। शव होने की जानकारी स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही पटना सिटी एएसपी मनीष कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच में जुट गए है।

एएसपी ने बताया कि मृतक के पूरे शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों द्वारा मोहित के साथ मारपीट कर उसे गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौत हो गयी। परिजनों ने हत्या के कारणों को बताने में जहाँ असमर्थता जताई है। वही मामले में पुलिस जांच की बात कहते हुए कांड की जल्द उद्भेदन करने की बात कहा। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही हैं, ताकि युवक की मौत पर से पर्दा उठ सके।



