पटना (न्यूज सिटी)। बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहाँ दिल्ली पुलिस के साइबर सेल की टीम ने फर्जीवाड़ा में संलिप्त एक युवक को दबोचने के लिए...
पटना (न्यूज सिटी)। बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहाँ दिल्ली पुलिस के साइबर सेल की टीम ने फर्जीवाड़ा में संलिप्त एक युवक को दबोचने के लिए अचानक से पटना में अपना कदम रख दी है। मामले में साइबर सेल के सब इंस्पेक्टर मनजीत ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार को शिकायत मिली है कि मंत्रालय को एक ईमेल के द्वारा प्रधानमंत्री शिशु विकास योजना का जिक्र किया गया है, जो कि प्रधानमंत्री के नाम पर फर्जी तरीके से योजना की पॉलिसी लोगों के बीच बेचा जा रहा है।
साथ ही सब इंस्पेक्टर मनजीत ने बताया कि जाँच के दौरान मिले जानकारी के आधार पर ईमेल का लोकेशन पटना का मिला। जिसके बाद हमारी टीम ने पटना के बेली रोड स्थित एक कार्यालय में छापेमारी कर फर्जीवाड़े के रैकेट में संलिप्त शख्स को पकड़ लिया। पकड़ा गया शक्स पटना सिटी के दीदारगंज थाना क्षेत्र के ज्ञानचंद निवासी सुरेंद्र कुमार यादव के रूप में हुई है।
जांच के लिए पटना पहुंची दिल्ली पुलिस साइबर सेल की टीम को नेतृत्व कर रहे सब इंस्पेक्टर मनजीत ने बताया कि गिरफ्तार युवक सुरेंद्र कुमार यादव एक फर्जी वेबसाइट भी बना रखा है। जिसमें वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोटो लगाकर प्रधान मंत्री शिशु विकास योजना के तहत ₹199 में बच्चे को इंश्योरेंस पॉलिसी बेचा करता था। साथ ही साइबर सेल के सब इस्पेक्टर मनजीत ने बताया कि पकड़े गए शख्स लोगों को फ़र्ज़ी स्कीम का प्रलोभन देकर लोगों को झांसा में लेते थे और कहते थे इस स्कीम के तहत एक निश्चित समय अवधि पूरा होने पर आपको दो से तीन लाख भी मिलेंगे। हालांकि टीम द्वारा मामले में अभी तक दो शख्स की गिरफ्तारी की गई है। जिसमें पहला शख्स गाजियाबाद से और दूसरा शख्स पटना से पकड़ा गया हैं।



