Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


RJD नेता मुन्ना जायसवाल ने राज्य सरकार से मांग, कोरोना मरीजों को दवाईयां, PPE किट और ऑक्सिजन जल्द कराए मुहैया

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। कोरोना महामारी को लेेकर मरीजो को उत्पन हो रही समस्याओं को लेकर राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मुन्ना जस...


पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। कोरोना महामारी को लेेकर मरीजो को उत्पन हो रही समस्याओं को लेकर राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मुन्ना जसवाल ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मुन्ना जसवाल ने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमित वैसे मरीज, जिन्होंने घर में खुद को आइसोलेट कर दिया है।






https://www.youtube.com/watch?v=uc13PlUwLBs




वैसे मरीजो को राज्य सरकार द्वारा चिन्हित कर जल्द से जल्द पीपीई किट और कोरोना से बचाव हेतु जरूरी दवाईयां मुहैया कराए। श्री जायसवाल ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान समय में सरकार की वादे खोखला साबित हो रहा है। वर्तमान स्थिति में कोरोना मरीजों का अस्पतालों में इलाज के लिए उचित सुविधा मुहैया नहीं कराया जा रहा है और उन्हें डॉक्टरों द्वारा घर में ही खुद को आइसोलेट कर का इलाज कराने की सलाह दे रहे हैं। लेकिन राज्य सरकार की ओर उन्हें दवाईयां नही दी जा रही हैं।






https://www.youtube.com/watch?v=GODR8hJrxrU




वही दूसरी ओर श्री जायसवाल ने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि वे हर मेडिकल स्टोर में ऑक्सीजन की व्यवस्था कराए। ताकि किसी भी परिस्थिति में कोई भी कोरोना मरीज की ऑक्सिजन की कमी से दम नही घुटे और उनकी जान बचाई जा सके। साथ ही होम कोरेंटिंन हो रहे संक्रमित मरीजों को जल्द से जल्द पीपीई किट मुहैया कराएं। नहीं तो राज्य सरकार के खिलाफ धरना व विरोध-प्रदर्शन करेंगे।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now