Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बिहार अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ ने सेवा शर्तो में संशोधन को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बिहार अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले मंगलवार को बिहार के सभी प्रारंभिक विद्यालयों के गेट पर नियोजित शि...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बिहार अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले मंगलवार को बिहार के सभी प्रारंभिक विद्यालयों के गेट पर नियोजित शिक्षकों के लिए सेवा शर्त में समान काम हेतु समान वेतन का प्रावधान नहीं करने, पुराने शिक्षकों की भांति ग्रेच्यूटी, अर्जितावकाश, पेंशन सहित अन्य लाभ नहीं देने पर विरोध प्रदर्शन किया गया।






https://youtu.be/pz-wbyMxPhM




बालक एवं कन्या मध्य विद्यालय बेगमपुर पटना सिटी, कन्या मध्य विद्यालय अदालतगंज वाटर टावर, प्राथमिक विद्यालय नया गॉव गुलजारबाग सहित अन्य विद्यालयों के गेट पर बिहार अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के महासचिव डॉ भोला पासवान के नेतृत्व में सेवा शर्त में संशोधन कर नियोजित शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन का प्रावधान करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया।






https://youtu.be/CI3p4ALHkQY




प्रदर्शन में प्रदेश कार्यालय सचिव सूर्य कान्त गुप्ता, डॉ. विजेंद्र पासवान, प्रमोद कुमार, राजदीप कुमार, सुधीर कुमार सिंह, श्रीकांत मौआर, असीम मिश्रा, रामेश्वर पासवान, मधुरेन्द्र कु मधुप, कात्यायन कुमार त्रिपाठी, मणिकांत सिन्हा सहित सभी विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now