Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


एनडीए के शासनकाल में सरकार की योजना गांव-गाँव, घर-घर तक पहुँचा

फतुहां (न्यूज सिटी)। फतुहा प्रखंड के जेठुली पंचायत एवं मोजीपुर पंचायत में भाजपा उतरी मंडल शक्ति केंद्र की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाढ़ जि...


फतुहां (न्यूज सिटी)। फतुहा प्रखंड के जेठुली पंचायत एवं मोजीपुर पंचायत में भाजपा उतरी मंडल शक्ति केंद्र की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाढ़ जिला अध्यक्ष डॉ सियाराम सिंह ने भाजपा संगठन को मजबूती प्रदान एवं ऊर्जावान बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए कई चुनावी मंत्र दिए।






https://youtu.be/JLPC0BT5Pn0




भाजपा जुझारू किसान नेता प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने कार्यकर्ताओं को बताया मेरा बूथ, सबसे मजबूत के मंत्र के साथ हम सबो आगे बढ़ना होगा। आज पीएम मोदी की योजना गांव गांव, घर-घर दिखाई दे रहा है। किसानों की आय कैसे दुगनी हो, सरकार लगातार लोक कल्याणकारी एवं लाभकारी योजनाओं द्वारा ग्रामीणों तक पहुँचाई जा रही है। 15-15 किलो अनाज-राशन हर परिवार को दिया जा रहा हैं। कोरोना वायरस से बचाव के बारे में अवगत कराया।






https://youtu.be/uUqrCA8kTY8




बैठक की अध्यक्षता फतुहा उत्तरी मंडल अध्यक्ष पारसनाथ यादव, धन्यवाद ज्ञापन उत्तरी मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष अरविंद यादव ने की। संचालन जिला महामंत्री अरविंद सिंह द्वारा हुआ। बैठक में मण्डल महामंत्री विनोद शर्मा, इन्द्रसेनजीत सिंह, मंत्री रामानंद सिंह, किसान मोर्चा महिला महामंत्री लाजवंती देवी, रतन कुमार, अवधेश सिंह, लड्डू राय, बिरवल राय, महादेव गोप, पंकज कुमार, सीताराम मेहता, सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now