पटना (न्यूज सिटी )पटना जिला के प्रखंड सम्पतचक अंतर्गत पंचायत सोना गोपालपुर के हंडेर वार्ड 11 मे मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत लगभग सा...
पटना (न्यूज सिटी )पटना जिला के प्रखंड सम्पतचक अंतर्गत पंचायत सोना गोपालपुर के हंडेर वार्ड 11 मे मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत लगभग साढ़े नौ सौ फीट पक्के नाले निर्माण का प्राक्कलन राशि 487200 से काम किया जा रहा है ।

वार्ड सदस्य 11 प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत पक्का नाला का आधा काम किया गया है जिसका जेईई के द्वारा चार माह पूर्व एमभी बुक किया गया जिसका पंचायत सचिव रोहित कुमार को जानकारी दिया गया है लेकिन नाला निर्माण की जाँच के नाम पर चार माह से टालमटोल किय जा रहे है जिसका सम्पतचक बीडीओ उषा कुमारी व प्रखंड उप प्रमुख रणजीत कुमार से शिकायत किया गया लेकिन अभी तक योजना का चेक नही देने एवं योजना में मनमानी करने का आरोप लगाया है ।

रिपोर्टर - ललित नारायण सिंह।



