पटना सिटी (न्यूज सिटी)। पार्श्व गायक मुकेश साहेब की पुण्यतिथि स्वराँजलि द्वारा आज जग्गी का चौराहा स्थित सरस्वती डिजिटल स्टूडियो में मनाई गई।...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। पार्श्व गायक मुकेश साहेब की पुण्यतिथि स्वराँजलि द्वारा आज जग्गी का चौराहा स्थित सरस्वती डिजिटल स्टूडियो में मनाई गई। कार्यक्रम का उदघाटन करते हुए संगीत मर्मज्ञ डा. ध्रुव कुमार नें कहा अमर गायक मुकेश के अध्यात्मिक गाने दिल को सुकुन देते हैं। जीवन के पहलुओं पर इन्होंनें गाने गाए हैं , " संपूर्ण रामायण " में अपनी आवाज देकर वो अमर हो गए औऱ ये उपलब्धि किसी गायक को नसीब नहीं हुई। इस पुनीत अवसर पर सभी कलाकारों नें उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
महफ़िले-आगाज़ बिहार के सा रे ग म प फेम गायक सुरंजन राजवीर के गीत …. "तुम्हें जिंदगी के उजाले मुबारक से हुआ। मुकेश की यादें ताजा हों गईं।
** गायिका आदितिका राज नें… " फूल तुम्हें भेजा है ख़त में……
अहमद रजा हाशमी …. " मेरा जूता है जापानी, ये पतलून इंग्लिशतानी……
सुरंजन राजवीर ने … " ज़ुबां पे दर्द भरी दास्तां चलीं आई…….
अनिल रश्मि … "कोई जब तुम्हारा हृदय तोड़ दे ,तड़पता हुआ जब कोई छोड़ दे ……….
सलमान गनी … " बहारों नें मेर चमन लूट कर ……….
सतराज नें…. " होठों पे सचाई रहती है, हम उस देश के ………….
पप्पू गुप्ता …. " दीवानों से ये मत पूछो ….. गाकर महफ़िल को यादगार बना सभी कलाकारों नें उन्हें संगीतमय श्रधांजलि दी।
कार्यक्रम का आयोजन " जेम्स बैंड' नें किया। संगत : ड्रम पर .. संगीतकार पप्पू गुप्ता , ऑर्गन पर .. ज़िम्मी गुप्ता , नाल पर .. सतराज , पैड पर … अप्पू गुप्ता , कौंगो .. अशोक कुमार, उदय पाठक संगत कर रहे थे।
अंत में सभी कलाकारों ने संत गायक मुकेश जी का आदमकद प्रतिमा राजधानी के हृदय स्थल पर स्थापित करने की माँग राज्य सरकार से समवेत स्वर में की।



