फतुहां (न्यूज सिटी)। फतुहां विधानसभा के डुमरी पंचायत अंतर्गत रानीपुर गांव में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पूर्व बेला पर कोरोना के विषम परिस्...
फतुहां (न्यूज सिटी)। फतुहां विधानसभा के डुमरी पंचायत अंतर्गत रानीपुर गांव में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पूर्व बेला पर कोरोना के विषम परिस्थिति में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव के नेतृत्व में गांव-गांव, टोला-टोला जाकर मास्क-साबुन और सैनिटाइजर का वितरण कर लोगों को जागरूक किया।
इस मौके पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद सदस्य सह भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने कहा केंद्र सरकार और राज्य सरकार के प्रयास से कोरोना संक्रमण से काफी बचाव एवं उपाय के लिए नए-नए चिकित्सक व्यवस्था की जा रही है। जिसका परिणाम है कि विश्व की तुलना में अपने यहां मृत्यु दर काफी कम है। बिहार प्रदेश में जांच की संख्या प्रतिदिन 70 हजार से भी अधिक पहुँच गई है। मास्क-साबुन वितरण करते हुए लोगों को जागरूक करते हुए लोगों को कोरोना से बचाव के लिए 2 गज की दूरी, मास्क जरूर से पहनना जरूरी हैं। साथ ही लोगों को गुनगुना पानी का सेवन, गिलोय, तुलसी का पत्ता, आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी, घरेलू मसाला का काढ़ा का प्रयोग हो, गर्म पानी भाँप का प्रयोग आदि की बाते कहा।
वितरण कार्यक्रम में फतुहां उतरी मंडल अध्यक्ष पारसनाथ यादव, जिला उपाध्यक्ष विजय वत्स, अतिपिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष चंदन शर्मा, महामंत्री उपेंद्र यादव, सीताराम मेहता, सतेंद्र पासवान, अर्जुन यादव सहित अन्य लोग शामिल थे।



