Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


राजधानी पटना में चोरों का आतंक कायम, बंद घर का ताला तोड़ चुराया लाखों का सामान

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। लॉक डाउन में राजधानी पटना में चोरों का आतंक कायम है, जिस कारण से आये दिनों नए नए चोरी के मामले प्रकाश में आ रहा है।...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। लॉक डाउन में राजधानी पटना में चोरों का आतंक कायम है, जिस कारण से आये दिनों नए नए चोरी के मामले प्रकाश में आ रहा है। ताजा मामला आलमगंज थाना क्षेत्र के डंका इमली गोलंबर स्थित एक बंद घर की है, जहाँ अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर लगभग लाख रुपए की संपत्ति चोरी कर ली। घटना के संबंध में पीड़ित गृहस्वामी राजेश रौशन ने आलमगंज थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है। मामला दर्ज होते ही पुलिस मामले की पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।





आलमगंज थाना क्षेत्र के डंका इमली निवासी व पीड़ित गृहस्वामी राजेश रौशन ने बताया की वे बीते गुरुवार को अपने परिवार के सदस्यों के साथ छपरा स्थित अपने गांव गए थे और आज (शुक्रवार) दोपहर जब वह वापस अपने घर लौटे, तो घर का ताला टूटा पाया। साथ ही पीड़ित ने बताया कि चोरों ने घर में रखे 42 हजार नगद, स्वर्ण आभूषण समेत अन्य कीमती सामानों की चोरी हुई हैं।जिसकी कीमत लाख रुपए से अधिक है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now