पटना (न्यूज़ सिटी)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री संजय सिंह टाइगर ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष को बिहार का विकास देखा नहीं जा रह...
पटना (न्यूज़ सिटी)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री संजय सिंह टाइगर ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष को बिहार का विकास देखा नहीं जा रहा। बिहार की चमचमाती सड़कें और एनडीए के शासनकाल में नदियों पर बने भव्य पुलों को देखकर उनकी छाती फट रही है।
श्री टाइगर ने आज यहां कहा कि बुधवार को 5024 करोड़ की 217 सड़क और पुल-पुलिया निर्माण की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इससे पूर्व 2006-07 से 2009-10 तक 6735 किमी, वर्ष 2009-10 से 2014-15 तक 9913 किमी, 2015-16 से 2019-20 तक 10,287 किमी स्टेट हाईवे और जिला पथों का निर्माण और उन्नयन किया गया। 2005 से 2020 के बीच 1.40 लाख करोड़ रुपए पथ निर्माण और उसके उन्नयन पर खर्च किये गये। नेता प्रतिपक्ष को सरकार की इन उपलब्धियों से नींद उड़ गई है। वे मानसिक दिवालियापन के शिकार होकर अनाप-शनाप बोलते रहते हैं। 15 वर्षों के एनडीए शासन में सूबे में नदियों पर जितने पुल-पुलिये बने उतना राजद के शासन में सोचा भी नहीं गया था।
श्री टाइगर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के ज्ञानवर्धन के लिए बता दें कि 1991से 2004 तक सिर्फ छह हजार करोड़ रुपए पथ निर्माण पर खर्च हुए। वे बताएं कि वर्ष 1991से 2004 के बीच किसकी सरकार थी। आपके माता-पिता की सरकार में तो सड़को ऐसी स्थिति थी कि पता ही नहीं चलता था कि सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क है। नेता प्रतिपक्ष अलकतरा घोटाले के बारे में भी अपना ज्ञान बांटें। आपके माता-पिता के शासनकाल में तो पथ निर्माण मंत्री ही अलकतरा पी जाते थे, फिर सड़कें कैसे बनतीं।



