Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


भाजपा सांसद रामकृपाल यादव ने पटना एम्स का किया औचक निरीक्षण

पटना (न्यूज सिटी)। पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री और भाजपा सांसद राम कृपाल यादव ने आज एम्स, पटना का दौरा किया। एम्स के निदेशक प्रभात कुमार सिं...


पटना (न्यूज सिटी)। पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री और भाजपा सांसद राम कृपाल यादव ने आज एम्स, पटना का दौरा किया। एम्स के निदेशक प्रभात कुमार सिंह के साथ बैठक की। निदेशक ने बताया कि केन्द्र सरकार ने कोविड-19 के संक्रमितों के इलाज के लिए पटना एम्स को विश्वस्तरीय सुविधा प्रदान की है। यहां अब तक 2 हजार से अधिक कोविड से संक्रमित मरीज आ चुके हैं। यहाँ का रिकवरी रेट 78 प्रतिशत है जो राष्ट्रीय स्तर के रिकवरी रेट 70 प्रतिशत से ज्यादा है।






https://youtu.be/JYbCY71JE5U




बैठक के बाद पीपीई कीट पहन कर सांसद ने कोविड वार्डो का दौरा किया। वहाँ भर्ती मरीजों से एम्स प्रशासन द्वारा इलाज की व्यवस्था के संबंध में पूछताछ की। भर्ती मरीज एम्स की इलाज की व्यवस्था से काफी संतुष्ट दिखे।






https://youtu.be/Scyc2OOYFiU




उसके बाद सांसद ने फुलवारीशरीफ स्वास्थ्य केन्द्र का दौरा किया। वहाँ भी बिहार सरकार ने अच्छी व्यवस्था की है। वहाँ पर 24×7 डॉक्टर की पोस्टिंग की गई है। पुराने भवन में जल जमाव के कारण अभी नए भवन में स्वास्थ्य केन्द्र शिफ्ट हो गया है। हालांकि उक्त भवन का अभी उद्घाटन नहीं हुआ है। परंतु भवन निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।
सांसद ने कहा कि वे पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र अंतर्गत आने वाले अभी स्वास्थ्य केंद्रों और अनुमंडलीय अस्पतालों के दौरा करेंगे।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now