पटना (न्यूज सिटी)। बिहार के पथ निर्माण मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नंद किशोर यादव ने पूर्व विधान पार्षद और बिहार राज्य अति पिछड़ा वर्ग आयोग ...
पटना (न्यूज सिटी)। बिहार के पथ निर्माण मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नंद किशोर यादव ने पूर्व विधान पार्षद और बिहार राज्य अति पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र कुमार तांती के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया हैं।
श्री यादव ने आज शोक संदेश जारी करते हुए कहा कि उनके असमायिक निधन से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र को गहरी क्षति पहुंची हैं। स्व• तांती पान समाज के मजबूत स्तम्भ तो थे ही अति पिछड़ो के हक की बात को सदन में मजबूती से रखते थे। सरकार भी इनके सुझावों को तबज्जो देती थी। इनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति पहुंची हैं।



