Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


संपूर्ण भारत में एक राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए देखना हम सभी भारतवासियों का सौभाग्य है : आनंद

पटना (न्यूज सिटी)। बिहार भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने भारतीय स्वतंत्रता दिवस पर समस्त देशवासियों को शुभकामनायें देते हुए कहा है कि कोरोना की...


पटना (न्यूज सिटी)। बिहार भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने भारतीय स्वतंत्रता दिवस पर समस्त देशवासियों को शुभकामनायें देते हुए कहा है कि कोरोना की चुनौतियों के बीच 15 अगस्त 2020 को भारत एक राष्ट्र के तौर पर अपनी स्वतंत्रता के 73 वर्ष पूरे कर 74वें वर्ष में प्रवेश करने के साथ ही एक नये युग का सूत्रपात करने जा रहा है। देश की आजादी के बाद यह पहला स्वतंत्रता दिवस है। जब कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत में एक विधान और एक निशान के साथ राष्ट्रीय तिरंगा ध्वज फहराते हुए देखना हम सभी भारतवासियों का सौभाग्य है। भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को इस नव भारत की नवीन दृष्टि का आगाज करने और इस सौभाग्यशाली दिन दिखलाने के लिए हृदय से कोटि- कोटि धन्यवाद।






https://youtu.be/JYbCY71JE5U




निखिल आनंद ने कहा कि भारतवर्ष में धारा 370 और 35ए के साथ-साथ तीन तलाक का खात्मा और रामजन्मभूमि विवाद का स्थायी समाधान कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने भविष्य के लिए नई उम्मीद जगाई है। अब हर भारतवासी का सपना और संकल्प यही है कि पाक अधिकृत कश्मीर, गिटगिट- बाल्टिस्तान और अक्साई चीन भी जल्द ही भारत भूमि का अंग बने। सभी भारतवासियों और बिहार की जनता को भारतीय स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें। आईये हम सभी राष्ट्र की एकता, अखंडता और भ्रष्टाचार रहित सतत् विकास में भागीदार बनकर योगदान दें।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now