पटना सिटी (न्यूज सिटी)। इस दिनों राजधानी पटना में अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। ताजा मामला पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र के भूतनाथ ...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। इस दिनों राजधानी पटना में अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। ताजा मामला पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र के भूतनाथ का है, जहाँ रविवार की अहले सुबह एक युवक का शव नहर के किनारे पड़ा मिला। वही घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
वही स्थानीय लोगों द्वारा शव मिलने की सूचना अगमकुआं पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा है। पुलिस पूरे घटना क्रम की जांच में जुटी है। हालांकि मृतक की पहचान नही हो सकी हैं।



