Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना में लूट की योजना बना रहे 05 अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा

नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। स्थानीय पुलिस को उस वक़्त बड़ी कामयाबी मिली जब थाना क्षेत्र के दरियापुर चैनपुरा के पास लूट की योजना बनाते पा...


नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। स्थानीय पुलिस को उस वक़्त बड़ी कामयाबी मिली जब थाना क्षेत्र के दरियापुर चैनपुरा के पास लूट की योजना बनाते पांच अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस ने अपराधियों की निशानदेही पर तीन दिन पूर्व लूटी गई ट्रैक्टर भी बिहटा थाना के लई गांव से बरामद किया है। गिरफ्तार वाहन लुटेरों में आकाश कुमार, राहुल कुमार, संजीत कुमार तीनों ग्राम लई और बिट्टू कुमार ग्राम दोघडा एवं सन्नी कुमार अमरुधिया टोला आदि शामिल है। पुलिस द्वारा पकड़े गए अपराधियों के पास से दो देशी कट्टा, दो कारतूस एवं एक पल्सर बाइक भी बरामद किया है।









प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 5 अगस्त को पतुत निवासी रंजन कुमार का ट्रैक्टर चालक पटना से बालू बेचकर वापस लौट रहा था। उसी दौरान पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने दरियापुर बलियावन के बीच मे हथियार के बल पर ट्रैक्टर चालक को बंधक बनाकर ट्रैक्टर और चालक से करीब 3500 रुपया लूट कर फरार हो गए थे।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now