पटना सिटी (न्यूज सिटी)। पीड़ित मानवता को समर्पित संजय आनंद की स्मृति में आज भारत विकास एवं संजय आनंद विकलांग अस्पताल में 100 से ज्यादा दिव्य...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। पीड़ित मानवता को समर्पित संजय आनंद की स्मृति में आज भारत विकास एवं संजय आनंद विकलांग अस्पताल में 100 से ज्यादा दिव्यांग परिवारों को 25 किलो का राशन पैकेट वितरण किया गया। वितरण का आयोजन पटना सिटी के 10 वार्ड पार्षदों एवं तीन पंचायतों के द्वारा चिन्हित दिव्यांगों के बीच की गई। भारत विकास विकलांग अस्पताल ने अन्य शाखाओं के द्वारा कुल 800 पैकेट राशन का वितरण किया जा रहा है। राशन किट का वितरण जीव दया फाउंडेशन, भारत विकास एवं संजय आनंद विकलांग अस्पताल, भारत विकास परिषद, दक्षिण बिहार द्वारा आयोजित की गई थी।

इस अवसर पर अस्पताल के महामंत्री पद्मश्री विमल जैन ने सभी दिव्यांगों का सम्मान किया। वही मौके पर अस्पताल के न्यासी अमर कसेरा, विवेक माथुर, रेखा कसेरा, सरोज जैन, कुलभूषण गांधी, जयदीप श्रीवास्तव, संजीव यादव सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।



