Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


वार्ड 60 के पीडीएस दुकानों में सड़ा चावल-गेहूँ मिलने पर कार्डधारियों ने किया विरोध-प्रदर्शन

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। वार्ड 60 अंतर्गत कई पीडीएस दुकानों में सड़ा हुआ चावल एवं गेहूं वितरण होने से आक्रोशित राशन कार्डधारियों ने आक्रोश प्...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। वार्ड 60 अंतर्गत कई पीडीएस दुकानों में सड़ा हुआ चावल एवं गेहूं वितरण होने से आक्रोशित राशन कार्डधारियों ने आक्रोश प्रकट करते हुए खाद्य आपूर्ति मंत्री एवं नीतीश कुमार के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन किया। वही सड़ा अनाज वितरण होने की शिकायत मिलते ही पूर्व पार्षद बलराम चौधरी मौके पर पहुंचकर कार्डधारियों के समस्या से अवगत हुए।









मौके पर श्री चौधरी ने कहा कि कई लोगों से शिकायत मिल रही थी की पीडीएस दुकानों में सड़ा हुआ चावल गेहूं लोगों को दिया जा रहा है। जिसको लेकर मैंने अनुमंडलाधिकारी राजेश रौशन एवं मार्केटिंग पदाधिकारी को सूचना दी। साथ ही तुरंत पीडीएस दुकानदारों को तुरंत चावल का वितरण करने पर रोक लगवाया। पूर्व पार्षद बलराम चौधरी ने कहा की करोना महामारी में जिस तरह गरीब का रोजी-रोटी रोजगार सब बंद है, वैसे में सरकार गरीबों को सड़ा हुआ चावल और गेहूं वितरण कर गरीबों को मारना चाहती है। सरकार तुरंत इस मामले को गंभीरता से ले और संबंधित अधिकारियों से जांच करवाकर उचित कार्रवाई करे।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now