पटना (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना के बंका घाट स्थित लकी बिस्कुट फैक्ट्री बीते अप्रैल माह से बंद पड़ा है। जिसको लेकर फैक्ट्री में कार्यरत कर्मच...
पटना (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना के बंका घाट स्थित लकी बिस्कुट फैक्ट्री बीते अप्रैल माह से बंद पड़ा है। जिसको लेकर फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारियों के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। वही आज फैक्ट्री को फिर से चालू किए जाने और फैक्ट्री कर्मचारियों को अविलंब वेतन भुगतान किए जाने की मांग को लेकर आज कर्मचारियों ने फैक्ट्री गेट के समक्ष जमकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही इस दौरान कर्मचारियों ने फैक्ट्री प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
वही मौके पर प्रदर्शनकारियों में शामिल लकी बिस्कुट फैक्ट्री मजदूर यूनियन के महासचिव शिवपूजन सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के कारण फैक्ट्री मालिक द्वारा विशेष 27 अप्रैल को फैक्ट्री को अचानक से बंद कर दिया गया। जिससे फैक्ट्री में कार्यरत 261 कर्मचारी सड़क पर आ गए हैं। जिस कारण से मजदूरों और उनके परिवार के सामने रोजी-रोटी के लाले पड़ गए हैं, भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। वही आक्रोशित मजदूरों ने लेबर कोर्ट के अवर सचिव के आदेश के हवाला देते हुए फैक्ट्री प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि वे बंद पड़े बिस्कुट फैक्ट्री को पुनः चालू करें। साथ ही मजदूरों ने फैक्ट्री प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर फैक्ट्री जल्द शुरू नही किया जाएगा तो हमलोगों द्वारा चरणबद्ध आंदोलन कर आत्मदाह करेंगे।



