Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


राजद शिल्प प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बने उमेश पंडित, कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहना कर किया सम्मानित

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। राष्ट्रीय जनता दल द्वारा उमेश पंडित को शिल्प प्रकोष्ठ, पटना जिला के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने के उपलक्ष्य में आज त्...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। राष्ट्रीय जनता दल द्वारा उमेश पंडित को शिल्प प्रकोष्ठ, पटना जिला के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने के उपलक्ष्य में आज त्रिपोलिया स्थित एक निजी मैरिज हॉल में सम्मान समारोह का आयोजन कर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पटना जिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वासुदेव पंकज ने कहा कि राजद उमेश पंडित जैसे जुझारू साथी को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर निश्चित रूप से सम्मान देने का काम किया है। वही मंच का संचालन करते हुए राजद नेता डॉ अनवर इमाम ने कहा कि राजद शिल्प कला प्रकोष्ठ बनाकर सभी कामगारों को सम्मान दिया है।






https://youtu.be/U4WP1zVR4PQ




प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष उमेश पंडित ने कहा कि राजद हमेशा से ही गरीब गुरवे पर ध्यान देती है। जबकिं बिहार में शिल्पीयों का नीतीश कुमार ने हास किया है। यहां के तमाम शिल्प उद्योग बंद है, इसलिए यहां से लोग दूसरे प्रदेश में रोजगार पाने के लिए जाते हैं, परन्तु वे वहां से जलील और बेइज्जत होकर आते हैं। जबकि बिहार में ही उन लोगों के लिए रोजगार की असीम संभावनाएं हैं।









पूर्व पार्षद शिव मेहता ने कहा कि राजद अगर सरकार बनाती है तो निश्चित ही इन वर्गों को रोजगार मिलेगा। मौके पर उपस्थित शकुंतला प्रजापति ने कहा कि बिहार में महिलाओं का सम्मान घटा है हर दिन प्रकार अत्याचार जैसी घटनाएं घटित हो रही है। जन संघर्ष मोर्चा के देव रतन प्रसाद ने कहा कि बिहार में जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को राजद में सम्मान देने का काम किया है यह निश्चित ही शुभ संकेत है। वहीं दूसरी ओर मोर्चा के संरक्षक गिरजा प्रसाद ने कहा कि राजद द्वारा उमेश पंडित को शिल्प प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाना वाकई में सम्मानजनक बात है।






https://youtu.be/yx6eotnnPz8




कार्यक्रम में डॉ इकबाल अहमद, मोहम्मद कासिम चांद, रतन यादव, गोपाल प्रसाद, मुन्ना साव, पप्पू खां, हेदायत अहमद, भूषण माली, राजेश रजक, रामबाबू पाल, गौतम कुमार कौशल किशोर, मनोज चंद्रवंशी, मोहम्मद शाहिद खां, चंदन कसेरा, कारू यादव आदि लोग उपस्थित रहे।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now