Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन, देशभर में शोक की लहर

न्यूज सिटी, सेंट्रल डेस्क। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का 84 वर्ष की उम्र में आज निधन हो गया। बीते कई दिनों से पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मु...


न्यूज सिटी, सेंट्रल डेस्क। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का 84 वर्ष की उम्र में आज निधन हो गया। बीते कई दिनों से पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी गहन कोमा में थे। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था और फेफड़े में संक्रमण का इलाज किया जा रहा था। मुखर्जी के निधन की जानकारी उनके बेटे अभिजीती मुखर्जी ने ट्वीट कर दी है। प्रणब मुखर्जी  के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी ने गहर दुख जताया है।





बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति मुखर्जी को दिल्ली छावनी स्थित अस्पताल में गत 10 अगस्त को भर्ती कराया गया था और उसी दिन उनके मस्तिष्क में जमे खून के थक्के को हटाने के लिए उनकी सर्जरी की गई थी। मुखर्जी को बाद में फेफड़े में संक्रमण हो गया। आज सुबह जारी एक स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया कि वह गहरे कोमा में हैं और उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है. मुखर्जी 2012 से 2017 तक देश के 13वें राष्ट्रपति थे।






https://twitter.com/rashtrapatibhvn/status/1300409823679246339?s=20




वही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा कि पूर्व राष्ट्रपति, श्री प्रणब मुखर्जी के स्वर्गवास के बारे में सुनकर हृदय को आघात पहुंचा। उनका देहावसान एक युग की समाप्ति है। श्री प्रणब मुखर्जी के परिवार, मित्र-जनों और सभी देशवासियों के प्रति मैं गहन शोक-संवेदना व्यक्त करता हूँ। साथ ही राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि श्री प्रणब मुखर्जी असाधारण विवेक के धनी, भारत रत्न श्री मुखर्जी के व्यक्तित्व में परंपरा और आधुनिकता का अनूठा संगम था। 5 दशक के अपने शानदार सार्वजनिक जीवन में, अनेक उच्च पदों पर आसीन रहते हुए भी वे सदैव जमीन से जुड़े रहे। अपने सौम्य और मिलनसार स्वभाव के कारण राजनीतिक क्षेत्र में वे सर्वप्रिय थे।






https://twitter.com/PrakashJavdekar/status/1300414540237033477?s=20

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now