Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


मालसलामी में दहेज लोभियों की बलि चढ़ी गर्भवती बहू, आरोपी पति गिरफ्तार

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। आज फिर से एक महिला दहेज लोभियो की बलि चढ़ गई। मामला पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के छोटी नगला मोहल्ले की है,...


पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। आज फिर से एक महिला दहेज लोभियो की बलि चढ़ गई। मामला पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के छोटी नगला मोहल्ले की है, जहां ससुराल पक्ष द्वारा गर्भवती बहू की गला घोट कर हत्या कर दी गई है। घटना की जानकारी परिजनों ने आनन-फानन में स्थानीय थाना की पुलिस को दी। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अगम कुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा है। मौके पर पहुंची पुलिस मृतिका के पति मुकेश लहरी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतिका की पहचान छोटी नगला निवासी मुकेश लहरी की पत्नी अंजू देवी के रूप में हुई है।






https://youtu.be/yx6eotnnPz8




घटना के संबंध में मृतिका के पिता संजय लहरी ने बताया कि हम अपनी बेटी अंजू कुमारी की शादी लगभग ढाई साल पूर्व मालसलामी के छोटी नगला निवासी मुकेश लहरी के साथ हुई थी। लेकिन शादी के बाद से ससुराल पक्ष वाले मेरे बेटी को दहेज की मांग को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे और आज अंजू की गला दबाकर हत्या कर दिया है। मृतिका के परिजनों ने ससुराल पक्ष वालों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि ससुराल के लोगों ने ही मेरी बेटी का गला दबाकर हत्या की है।






https://youtu.be/U4WP1zVR4PQ




मामले में मालसलामी थाना में पदस्थापित हवलदार रामेश्वर सिंह कुशवाहा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस को घटना की सूचना मृतिका के परिजनों द्वारा दी गई थी। सूचना पाकर पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो मौके वारदात पर मृतिका का शव फर्श पर लेटा पड़ा मिला। वही मामले में पुलिस ने कहा कि घटना की पूरी संघनता पूर्वक जांच की जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटनाक्रम में कुछ स्पष्ट हो सकेगा।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now