Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


विकास की निरंतरता एनडीए सरकार का प्राथमिक लक्ष्य : भाजपा

पटना (न्यूज सिटी)।  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री अरविंद कुमार सिंह और डॉक्टर राम सागर सिंह ने कहा है कि विकास की निरंतरता एनडी...


पटना (न्यूज सिटी)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री अरविंद कुमार सिंह और डॉक्टर राम सागर सिंह ने कहा है कि विकास की निरंतरता एनडीए सरकार का प्राथमिक लक्ष्य है। इस कार्य में बिहार सरकार ने अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है।






https://youtu.be/U4WP1zVR4PQ




पार्टी के प्रवक्ताद्वय ने आज यहां जारी अपने संयुक्त बयान में कहा कि चाहे सूबे में सड़कों का जाल बिछाने का मामला हो या वैश्विक महामारी कोरोना को मात देने के उपायों का। राज्य के एक-एक अनुमंडल मुख्यालय में आईटीआई की स्थापना का मामला हो या प्रवासी श्रमिकों के लिए काम मुहैया कराने का, राज्य सरकार की सार्थक पहल ने बिहारवासियों का दिल जीत लिया है। विपक्ष की चिल्ल-पों बेअसर साबित हो रही है क्योंकि उनके घर में ही आग लगी है। प्रवक्ताद्वय ने कहा क बिहार में कोरोना रिकवरी दर सर्वाधिक होना बताता है कि सरकार इसके नियंत्रण में कितना कारगर साबित हो रही है। राज्य सरकार की ठोस करवाई से पॉजिटिव केस में लगातार कमी आ रही है। राज्य का रिकवरी रेत 80 फीसद है जो राष्ट्रीय औसत से 10 फीसद अधिक है। विपक्ष के भ्रामक प्रचार में जनता आने वाली नहीं है। कोरोना को लेकर लगे लॉक डाउन  के बाद से अब तक पांच लाख से अधिक योजनाओं के तहत सवा चौदह करोड़ मानव दिवस सृजित किया गया है, जो अपने आप में एक उपलब्धि है। विपक्ष को यह उपलब्धि पच नहीं रही है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now