Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


भाकपा माले एवं खेमस के राष्ट्रीय अह्वान के जरिये की मार्च प्रदर्शन सरकार के विरोध मे खोला मोर्चा ।

पटना (न्यूज सिटी)भाकपा माले व खेत मजदूर संघ के राष्ट्रीय अह्वान के तहत पुनपुन प्रखंड क्षेत्र के हाट बाजार एवं जटीयों मे मार्च प्रदर्शन किया ...






पटना (न्यूज सिटी)भाकपा माले व खेत मजदूर संघ के राष्ट्रीय अह्वान के तहत पुनपुन प्रखंड क्षेत्र के हाट बाजार एवं जटीयों मे मार्च प्रदर्शन किया गया जिसमें लखना बाजार बेलदारीचक चौराहा भभौल एवम पुनपुन आदि जगहों पर प्रदर्शन व मार्च किया गया है जिला कमेटी सदस्य राकेश मांझी ने संबोधन मे कहा कि सरकार वगैर वैकल्पिक व्यवस्था किए लाँक डाउन घोषणा किया गया जिससे मजबूर किसान छात्र नौजवान को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा आज रोजी रोजगार बन्द पड़े हैं भुखे मरने के कगार पर खड़े हैं ।









काँ० राकेश मांझी ने सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार वादा किया गया था कि लाँक डाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों को मनरेगा के तहत काम दिया जाएगा लेकिन पुनपुन प्रखंड क्षेत्र एक भी प्रवासी मजदूरों को काम नही दिए गए है ।





बिहार मे छोटे बड़े कल कारखाने होते तो मजदूरों को काम के लिए बाहर जाने की जरुरत नही पड़ता उन्होंने सरकार से मांग किया कि लाँक डाउन के वजह से भुखे सभी प्रवासी मजदूरों को लाँक डाउन भत्ता राशि 10 हजार रुपये दिया जाएं सभी मनरेगा मजदूरों को दो सौ दिन काम का मजदूरी पचास हजार रुपये दिया जाएं गरीब एवं दलित छात्रों को लाँक डाउन मे पढ़ाई करने हेतु स्मार्ट फोन दिया जाएं कोरोना काल मे विधानसभा चुनाव को लेकर तंज कसा है।









इस मौके पर उपस्थित काँ० विघा कुमार भाकपा माले प्रखंड कमेटी सदस्य पुनपुन काँ०मदन पासवान मुखिया अकौना प्र०क०स०पुनपुन जय प्रकाश पासवान जिला कमेटी सदस्य बेहरामां मुखिया काँ० दया नन्द पासवान काँ०अक्लू पासवान काँ०मिथलेश कुमार काँ० हसरत अहमद आदी मौजूद रहें।





रिपोर्टर--ललित नारायण सिंह।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now