Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


तालाब में डूबने से युवक की मौत, आक्रोशित परिजनों ने पुलिस टीम पर किया हमला व एक एएसआई घायल

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आलमगंज थाना क्षेत्र के मीना बाजार जल्ला रोड में बुुधवार को तालाब में एक युवक के डूबने से मौत हो गयी। वहीं युवक का शव...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आलमगंज थाना क्षेत्र के मीना बाजार जल्ला रोड में बुुधवार को तालाब में एक युवक के डूबने से मौत हो गयी। वहीं युवक का शव तालाब से बरामद होते ही स्थानीय लोगों का आक्रोश भड़क उठा और लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान आक्रोशित स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने आलमगंज में पदस्थापित एएसआई जमादार राम को पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।






https://youtu.be/RnED_6jx64U




जिसके बाद घायल एएसआई को इलाज के लिए गोताखोर संदीप साहनी की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि हंगामा और पथराव की सूचना मिलते ही पटना सिटी एएसपी मनीष कुमार समेत विभिन्न थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया। बाद में पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मृतक की पहचान आलमगंज थाना क्षेत्र के मीना बाजार जल्ला रोड निवासी सुरेंद्र राम का 18 वर्षीय पुत्र अक्षय कुमार के रूप में की गई है।






https://youtu.be/dbttufSIpPQ




बताया जाता है कि बीते बुधवार की देर शाम अवैध शराब की छापेमारी करने गई पुलिस टीम मीना बाजार जल्ला रोड गयी थी। वही पुलिस को आते देख चार युवक चाहरदिवारी तड़प कर तालाब में कूद गए। इस दौरान तीन युवक तालाब में तैर कर अपनी जान सकुशल बचा लिया। परंतु एक युवक तालाब में ही डूब गया। जिसके बाद परिजनों ने युवक की जान बचाने का अथक प्रयास किया। परंतु युवक का जान नही बच सका। जिसके बाद आलमगंज थाना की पुलिस ने गुरुवार की सुबह युवक का शव गोताखोरों की मदद से तालाब से बाहर निकलवाया। घटना को लेकर मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ गहरा आक्रोश देखा गया, मृतक के परिजनों ने अक्षय की मौत पर पुलिस प्रशासन को सीधे तौर पर दोषी ठहराया है। वही मामले में पटना सिटी एएसपी मनीष कुमार और आलमगंज थानाध्यक्ष सीधे तौर पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now