Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी में दुकान खोलने की मांग को लेकर दुकानदारों ने अनुमंडल प्रशासन से लगाया गुहार

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बिहार में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लॉक डाउन की अवधि 06 अगस्त तक बढ़ा दी गयी है। जिस कारण से राजधानी पटना ...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बिहार में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लॉक डाउन की अवधि 06 अगस्त तक बढ़ा दी गयी है। जिस कारण से राजधानी पटना समेत बिहार के अन्य जिलों में सख्ती से लॉक डाउन के नियमों का पालन कराया जा रहा हैं। वहीं दूसरी ओर आज फिर से राज्य सरकार द्वारा पुनः लॉक डाउन के नियम लागू होने से व्यवसाइयों में निराशा का भाव देखा जा रहा है।






https://youtu.be/6n0m8PicxT4




इसको लेकर आज पटना सिटी अनुमंडल क्षेत्र के सदरगली में सभी दुकानों को खोलने की मांग कर रहे है। इसको लेकर आज दुकानदारों के एक प्रतिनिधि मंडल ने एसडीओ राजेश रौशन से मुलाकात करने का प्रयास किया। परंतु एसडीओ से मुलाकात नही होने पर प्रतिनिधि मंडल ने नियंत्रण कक्ष में पदस्थापित बड़े बाबू को अपना मांग पत्र सौंपा हैं।









मौके पर मौजूद दुकानदारों ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण बीते महीनों से पटना सिटी के सदरगली इलाका को जिला प्रशासन द्वारा बंद करवा दिया गया है। जबकि इस इलाके में एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नही मिल रहे हैं। फिर भी सदरगली को बंद किया गया है। इस क्षेत्र के दुकानों को बंद होने से छोटे छोटे दुकानदारों के सामने विकट आर्थिक स्थिति उत्पन्न हो गयी हैं। इसलिए हमलोग सदरगली इलाके में दुकानों को खोलने का आदेश जिला प्रशासन द्वारा जल्द दी जाए।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now