Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


मधुसूदन झुनझुनवाला आईआईटी खड़कपुर की नवाचार परिषद के सदस्य मनोनीत

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। पटना सिटी के फुलौरीगली निवासी और प्रसिद्ध समाजवादी विचारक स्वर्गीय गौरीशंकर झुनझुनवाला के पुत्र मधुसूदन झुनझुनवाला द...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। पटना सिटी के फुलौरीगली निवासी और प्रसिद्ध समाजवादी विचारक स्वर्गीय गौरीशंकर झुनझुनवाला के पुत्र मधुसूदन झुनझुनवाला देश के अग्रणी प्रौद्योगिकी संस्थान आईआईटी खड़कपुर की नवाचार परिषद के सदस्य मनोनीत किए गए।वह तकनीकी विशेषज्ञ के रूप में परिषद में उद्योग जगत का प्रतिनिधित्व करेंगे। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के नवाचार कोषांग के दिशानिर्देश के अनुसार देश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को नवाचार परिषद का गठन करना है जिसमें संस्थान के शिक्षकों तथा कारपोरेट एवं उद्योग जगत के विशेषज्ञों और संस्थान के पूर्ववर्ती विद्यार्थियों को प्रतिनिधित्व देना है। इस परिषद का उद्देश्य एचआरडी मंत्रालय के निर्देश के अनुरूप नवाचार कार्यशाला के आयोजन एवं छात्र-छात्राओं में नवाचार एवं उद्यमिता की संस्कृति विकसित कर नवाचार गतिविधियों का कार्यान्वयन करना है।






https://youtu.be/6n0m8PicxT4




मधुसूदन झुनझुनवाला ने आईआईटी खड़कपुर से धातुकर्म में बीटेक और अमेरिका के साउदर्न एलियंस विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में एमएस करने के बाद कारपोरेट जगत में लगभग 15 वर्षों तक महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। वर्ष 2008 में अपना कारपोरेट करियर छोड़कर हैदराबाद में गौरीशंकर बिजनेस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड नाम से अपनी कंपनी प्रारंभिक की, जिसका उद्देश्य है औद्योगिक-व्यावसायिक इकाइयों की समस्याओं का आसान समाधान प्रस्तुत करना। इनका मानना है कि व्यवसाय में कोई ऐसी समस्या नहीं है जिसका समाधान नहीं है, बल्कि समस्याएं आने से संगठन को विकास-विस्तार का बेहतर अवसर मिलता है।






https://youtu.be/5r73LCEzHiM




इन्होंने अमेरिका के हार्वर्ड बिजनेस स्कूल सहित मलेशिया और रूस के अग्रणी संस्थानों में तकनीकी एवं प्रबंधकीय प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है। वर्तमान में ये युवाओं एवं नागरिकों में उद्यमिता को बढ़ावा देने के अभियान में लगे हुए हैं। नए युग की उद्यमिता, आत्मनिर्भर भारत, आत्मनिर्भर मध्यम, लघु एवं सूक्ष्म उद्योग एवं आत्मनिर्भर नागरिक विषय पर इनके कई वेबिनार यूट्यूब पर उपलब्ध हैं।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now