Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


NMCH में एक ही दिन में चार कोरोना पॉजिटिव मरीज ने तोड़ा दम

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव 4 मरीजों की आज इलाज के दौरान मौत कुछ ही घंटे के अ...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव 4 मरीजों की आज इलाज के दौरान मौत कुछ ही घंटे के अंतराल पर होने से अस्पताल में हड़कंप मच गया। कोरोना से मौत के शिकार होने वाले पहले मरीज पूर्वी चंपारण जिले के बरंजिया के निवासी 55 वर्षीय अशोक कुमार मिश्रा हैं, जो हृदय की बीमारी से पीड़ित थे। वही दूसरा मरीज मधेपुरा जिले की चौसा की निवासी 24 वर्षीय शीलम देवी है, जो हृदय की बीमारी से पीड़ित थी। तीसरा मरीज 83 वर्षीय बुजुर्ग मृतका श्यामा देवी पटना जिले के कंकड़बाग की निवासी बताई जाती हैं, जो हृदय की बीमारी से पीड़ित थी। कोरोना से मौत के शिकार होने वाले चौथे मृतक गोरखनाथ सिंह 70 वर्ष, भोजपुर जिले के जगदीशपुर के निवासी बताए जाते हैं, जो टाइफाइड से पीड़ित थे।






https://youtu.be/6n0m8PicxT4




अस्पताल अधीक्षक डॉ विनोद कुमार सिंह ने चारों मरीजों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया की चारों मरीज गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। अस्पताल में तैनात डॉक्टरों ने इनकी जान बचाने को लेकर हर संभव प्रयास किया, पर मरीज की स्थिति बेहद नाजुक होने के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now