पटना सिटी (न्यूज सिटी)। 48 वर्षीय एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत आज अगमकुंआ स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी। मृतक ...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। 48 वर्षीय एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत आज अगमकुंआ स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी। मृतक की पहचान भागलपुर जिला निवासी साहेब दयाल पांडे के रूप हुई हैं।

कोरोना पॉज़िटिव मरीज साहेब दयाल पांडे की मौत की पुष्टि करते हुए अस्पताल उपाधीक्षक डॉ गोपाल कृष्ण ने बताया की वे बीते शनिवार की देर शाम गंभीर हालत में एनएमसीएच में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद आज उनकी इलाज के दौरान ही मौत हो गयी। साहेब दयाल पांडे गंभीर किडनी की बीमारी, हाई बीपी और डायबिटीज के साथ-साथ वह कोरोना के संक्रमण से पीड़ित थे। साथ ही अस्पताल उपाधीक्षक ने बताया कि अस्पताल में तैनात डॉक्टरों ने उनकी जान बचाने को लेकर हर संभव प्रयास किया, पर उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
आपको बता दें कि एनएमसीएच में अबतक 26 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है।



