नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के गहरा गांव स्थित पुनपुन नदी से रविवार की दोपहर एक 45 वर्षीय अधेड़ का शव को लावारिस ह...
नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के गहरा गांव स्थित पुनपुन नदी से रविवार की दोपहर एक 45 वर्षीय अधेड़ का शव को लावारिस हालात में पुलिस ने बरामद किया।

जानकारी के मुताबिक नौबतपुर पुलिस को सूचना मिली कि गहरा गांव के पास पुनपुन नदी में में एक शव है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सम्राट दीपक घटना स्थल पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल दानापुर भेज दिया। फिलहाल पुलिस शव की पहचान करने में जुटी है।



