पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं स्थित एनएमसीएच से बड़ी खबर आ रही हैं, जहाँ कुछ ही घँटों के अंतराल पर 05 कोरोना पॉजिटिव मरीज के मरने से हड़कंप...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं स्थित एनएमसीएच से बड़ी खबर आ रही हैं, जहाँ कुछ ही घँटों के अंतराल पर 05 कोरोना पॉजिटिव मरीज के मरने से हड़कंप मच गया। हालांकि अस्पताल में भर्ती 5 मरीजों की मौत से दहशत का माहौल बन गया हैं।
कोरोना संक्रमण से मौत के शिकार होने वाले पहले मरीज मोतिहारी जिला निवासी 63 वर्षीय शंकर शाह हैं, जो कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। दूसरा मरीज रोहतास जिला निवासी 63 वर्षीय मृतक महेंद्र चौधरी हैं, जो हाई बीपी और डायबिटीज से पीड़ित थे। तीसरा मरीज सारण जिला निवासी 56 वर्षीय मृतक कलमूल हक हैं, जो हाई बीपी और डायबिटीज से पीड़ित थे। वही चौथा मरीज पटना जिला के महेंद्रू निवासी 53 वर्षीय मृतका सबीहा खातून है, जो हाई बीपी और डायबिटीज से पीड़ित थी। जबकिं कोरोना से मौत के शिकार होने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग असीम कुमार चौधरी पटना जिले के अनिसाबाद के निवासी बताए जाते हैं, जो ट्यूबरक्लोसिस की बीमारी के साथ-साथ हाई बीपी से पीड़ित थे। सभी मरीज गंभीर हालत में एनएमसीएच में भर्ती कराए गए थे।

पांचों मरीजों की मौत की पुष्टि करते हुए अस्पताल अधीक्षक डॉ निर्मल कुमार सिन्हा ने बताया कि सभी मरीजों की स्थिति बेहद गंभीर थी और उन्हें बेहद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि अस्पताल अधीक्षक ने कहा कि अस्पताल में तैनात चिकित्सकों ने मरीजों की जान बचाने के लिए भरपूर प्रयास किया। पर, उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।



