सेंट्रल डेस्क, न्यूज सिटी। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इस साल बाबा अमरनाथ की यात्रा टाल दी गई है। ये फैसला श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ...
सेंट्रल डेस्क, न्यूज सिटी। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इस साल बाबा अमरनाथ की यात्रा टाल दी गई है। ये फैसला श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की तरफ से लिया गया है। इस बार सिर्फ छड़ी मुबारक का पूजन होगा। इससे पहले जम्मू एंड कश्मीर प्रशासन ने कहा था कि 21 जुलाई 2020 से यात्रा शुरू हो सकती है।
वहीं सड़क मार्ग से 3,880 मीटर ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा जाने के लिए रोजाना सिर्फ 500 यात्रियों को अनुमति मिलने की बात भी कही गई थी। जम्मू एंड कश्मीर में अमरनाथ यात्रा 2020 को शुरू करने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित उप-समिति की एक बैठक हुई थी।



