पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। आज श्री गुरु गोविंद सिंह अस्पताल सुधार समिति के प्रतिनिधिमंडल ने 6 सूत्री मांग को लेकर पटना सिटी एसडीओ राकेश रौशन से...
पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। आज श्री गुरु गोविंद सिंह अस्पताल सुधार समिति के प्रतिनिधिमंडल ने 6 सूत्री मांग को लेकर पटना सिटी एसडीओ राकेश रौशन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने एसडीओ को मांग पत्र सौप कर निम्नलिखित मांगों को अवगत कराया हैं :------
- कोरोना महामारी में पटना सिटी के जरूरतमंद लोगों को सहयोग करने के लिए नियंत्रण कक्ष एवं हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाए।
- कोरोना जांच के क्रम में निगेटिव रोगियों को प्रमाण पत्र निर्गत किया जाए ताकि उन्हें अन्य अस्पतालों में इलाज कराने या किसी भी जगह पर कठिनाई का सामना ना करना पड़े।
- एसजीजीएस अस्पताल में कोरोना की जांच के साथ इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए।
- पटना सिटी क्षेत्रों में सभी बंद प्राइवेट क्लीनिक खुलवाने का आदेश दिया जाए।
- महामारी को देखते हुए एसजीजीएस अस्पताल में अतिरिक्त चिकित्सकों की नियुक्ति की जाए।
- अशोक राजपथ के मुख्य मार्ग बॉली मोड़, खाजेकला एवं चौक पटना सिटी तक प्रशासन के द्वारा बांस से अवरुद्ध कर दिए जाने से एंबुलेंस सेवा, बैंक एटीएम सेवा, डेयरी मिल्क एवं इमरजेंसी मरीज आदि को हो रही समस्या को जल्द निदान किया जाए।

मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में पूर्व पार्षद सह सचिव बलराम चौधरी, उपाध्यक्ष मोहम्मद जावेद, पूर्व पार्षद महमूद कुरैशी, समाजवादी नेता देव रतन प्रसाद, युवा राजद के प्रदेश महासचिव अजीत सिंह कुशवाहा सुबोध कुमार, उमेश प्रसाद आदि शामिल थे।



