Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बिहार के कांटी थर्मल पावर के एजीएम की कोरोना से मौत

मुजफ्फरपुर (न्यूज सिटी)। दिन-प्रतिदिन बिहार में कोरोना भयावह होता जा रहा है। जिस कारण से लगातार लोगों में संक्रमण का दायरा बढ़ता ही जा रहा ह...


मुजफ्फरपुर (न्यूज सिटी)। दिन-प्रतिदिन बिहार में कोरोना भयावह होता जा रहा है। जिस कारण से लगातार लोगों में संक्रमण का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। वहीं कोरोना के कारण बिहार के पावर हाउस कहे जाने वाले कांटी थर्मल पावर में तैनात एनटीपीसी के सहायक महाप्रबंधक जितेंद्र कुमार सिंह की भी मौत हो गई है। वहीं सहायक महाप्रबंधक की मौत के बाद कांटी थर्मल के औद्योगिक एवं आवासीय परिसर में हड़कंप मच गया है।






https://youtu.be/47HChHYUmK4




मामले में कांटी थर्मल के डीजीएम एचआर बीके शर्मा ने बताया कि सहायक महाप्रबंधक (एजीएम) जितेंद्र कुमार सिंह कहलगांव एनटीपीसी में डीजीएम थे। उन्हें डीजीएम से एजीएम में प्रोन्नति मिलने के बाद उनका तबादला कुछ दिन पहले कांटी थर्मल पावर में हुई थी। जुलाई महीने के शुरुआत में उन्हें कोरोना का लक्षण होने का आभास हुआ था। जिसके बाद से वे 4 जुलाई से कवारेंटाईन में रह रहे थे। उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें पटना एम्स में रेफर कर दिया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now