पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आज कुछ ही घंटों के अंतराल पर 04 कोरोना पॉजिटिव मरीज और 01 सस्पेक्टेड ...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आज कुछ ही घंटों के अंतराल पर 04 कोरोना पॉजिटिव मरीज और 01 सस्पेक्टेड मरीज की मौत से हड़कंप मच गया। वहीं घटना के बाद से अस्पताल कर्मियों के बीच दहशत का माहौल कायम है।

कोरोना से मौत के शिकार होने वाले पटना जिला के शास्त्रीनगर निवासी 58 वर्षीय प्रदीप कुमार सिंह को टीबी, हाई बीपी और डायबिटीज से पीड़ित थे। वही दूसरा मरीज पटना जिला के दरियापुर निवासी 57 वर्षीय उमेश कुमार सिन्हा हृदय की बीमारी से पीड़ित थे। कोरोना से मौत होने वाले तीसरा मरीज मुंगेर जिला निवासी 76 वर्षीय बुजुर्ग अवध किशोर सिन्हा भी हृदय रोग से पीड़ित थे। जबकिं चौथे मरीज रोहतास जिला निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग कृष्णा सिंह दमा की गंभीर बीमारी के साथ-साथ हाई बीपी से भी पीड़ित थे। वही कोरोना सस्पेक्टेड मौत के शिकार हुए 69 वर्षीय उमाशंकर प्रसाद सारण जिले के निवासी बताए जाते हैं, जो हृदय रोग से पीड़ित थे।
पांचों मरीजों की मौत की पुष्टि करते हुए अस्पताल अधीक्षक डॉ निर्मल कुमार सिन्हा ने बताया की सभी मरीज गंभीर हालत में एनएमसीएच में भर्ती कराए गए थे। अस्पताल में कार्यरत डॉक्टरों ने मरीजों की जान बचाने को लेकर हर संभव प्रयास किया, लेकिन कोरोना से संक्रमित होने के साथ साथ गंभीर रोग से पीड़ित थे। जिस कारण से इम्युनिटी पावर कमजोर होने के कारण उनकी जान नही बच सकी।



