नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरासत गांव के समीप रविवार को रंगदारी की मांग को लेकर हुए गोलीबारी मामले के चंद घंट...
नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरासत गांव के समीप रविवार को रंगदारी की मांग को लेकर हुए गोलीबारी मामले के चंद घंटों के अंदर ही पुलिस ने गैंग के आठ सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। गिरफ्तार किए गए अपराधियों में रणधीर कुमार ग्राम शम्भूकुडा, अभिषेक कुमार, अंकित कुमार, राजू कुमार, कुंदन कुमार, रंजन कुमार सभी ग्राम रेगानिया बाग़, प्रकाश कुमार ग्राम छोटी बालियारी बिक्रम एवं अमरेश कुमार ग्राम जिनपुरा थाना बिहटा है।

बता दें कि 60 करोड़ की लागत से साज इंफ्राकॉन प्रोजेक्ट लिमिटेड नाम की कंपनी बिक्रम से अमहारा भाया अराप-सरासत सड़क का निर्माण करा रही है। घटना को चुनौती के रूप में लेते हुए और अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने ताबड़तोड़ कई स्थानों पर छापेमारी कर मणिक गैंग के आठ सदस्यों को पुलिस ने पकड़ा। घटना को लेकर कंस्ट्रक्शन कंपनी के डायरेक्टर ने रविवार को बाप-बेटे को नामजद करते हुए मामला भी दर्ज कराया है।



