Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


दोस्त ने दोस्त को किया धारदार हथियार से हत्या, शव को नौबतपुर लाकर फेंका

नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। सोमवार की सुबह नौबतपुर पुलिस ने टिल्लू टोला रौनिया के पास सड़क किनारे खेत से एक युवक का शव बरामद किया। जिस...


नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। सोमवार की सुबह नौबतपुर पुलिस ने टिल्लू टोला रौनिया के पास सड़क किनारे खेत से एक युवक का शव बरामद किया। जिसकी पहचान मनेर के मोहनपुर गांव निवासी मनोज पाल का पुत्र राजू कुमार 17 वर्ष के रूप में की गई। घटना को लेकर मृतक की मौसी लालती देवी ने मोहनपुर मनेर के रौशन उर्फ शुक्ला को नामजद करते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है। परिजनों के मुताबिक राजू का मोहनपुर में ननिहाल है लेकिन पूरा परिवार यही बस गया। हालांकि स्वयं राजू पिछले कुछ वर्षों से सालिमपुर थाना क्षेत्र के मंझौली गांव निवासी अपने मौसी के यहां रहकर मौसेरे भाई के साथ भाड़ा पर ट्रक चलाने का काम करता था।









बताया जाता है कि रविवार को वह भाड़े का बकाया पैसा लेने हाजीपुर गया था। वहां से लौटने के दौरान वह अपने गांव मोहनपुर निवासी दोस्त रौशन उर्फ शुक्ला पिता रंजन राय के बुलावे पर खगौल चला गया।जहां से देर रात पार्टी मनी। उसके बाद रौशन ने राजू को नौबतपुर क्षेत्र के टिल्लू टोला के पास ले जाकर धारदार हथियार से हत्या कर शव को वही बधार में छोड़कर भाग निकला।सोमवार की सुबह ग्रामीणों की नज़र शव पर पड़ी तो पुलिस को सूचना दिया। खबर पाकर नौबतपुर पुलिस घटनास्थल पहुँच कर शव को कब्जे में ले लिया। बदमाशों ने राजू की निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी। पुलिस को वहाँ पास स्थित झाड़ी से एक ड्राइविंग लाइसेंस मिला। जिस पर नाम और पता था। जब उस पते पर पुलिस ने संपर्क किया तो वह राजू के मौसरे भाई नीरज का निकला। जिसका इस्तेमाल कभी-कभार राजू करता था। परिजन भागे-भागे नौबतपुर थाना पहुंचे। जहां राजू के शव की पहचान की। परिजनों ने आरोप लगाते हुये कहा कि तीन दिन से रौशन उर्फ शुक्ला फोन कर राजू को बुला रहा था। आखिरकार उसे बुलाकर हत्या कर ही दी। हालांकि घटना को किस उद्देश्य से अंजाम दिया गया है। यह स्पष्ट नही हो सका है। थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि हत्या में शामिल अपराधियो की पहचान कर ली गयी है। जल्द दोषी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now