पटना (न्यूज सिटी)। बिहार में लॉक डाउन के बीच राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है, जहाँ चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए खुलेआम चोरी की घटना को...
पटना (न्यूज सिटी)। बिहार में लॉक डाउन के बीच राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है, जहाँ चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए खुलेआम चोरी की घटना को अंजाम दिया है। ताज़ा मामला शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर के हाउस नंबर 61/62 की है। जहां चोरों ने बीते रविवार की देर रात एक घर से दिनदहाड़े 01 करोड़ के आभूषण और 2 लाख की नगदी पर हाथ साफ़ कर दिया है।

बताया जाता है कि जिस घर में चोरी हुई हैं, वो घर मर्चेंट नेवी में कार्यरत कैप्टन राकेश कुमार का हैं। लेकिन वो खुद पटना में नही हैं, परंतु उनका परिवार के लोग घर पर ही थे। पुलिस के अनुसार, चोरों ने पीछे के रास्ते से कमरे में खिड़की के जरिए घर मे घुसा होगा। इसके बाद आलमीरा के ताला तोड़कर लॉकर में रखे हीरा, सोना और चांदी की ज्वेलरी को गायब कर दिया। साथ में एक हजार के अमेरिकी डॉलर, सोने की बिस्किट और 2 लाख रुपए कैश की भी चोरी की। वही घटना की भनक घर के दूसरे कमरे में सो रहे फैमिली वालों के कान में चु तक नही लगी। हालांकि चोरी की जानकारी घरवालों को सोमवार की सुबह में हुई। वही घटना के बाद पीड़ित परिवार में चोरी होने की सूचना शास्त्रीनगर थाना की पुलिस को दी। साथ ही पीड़ित ने चोरी हुए गहनों सहित अन्य सामानों की लिस्ट भी पुलिस को दी हैं।



