पटना (न्यूज सिटी)। बिहार में लाख बन्दिशों के बाबजूद कोरोना संक्रमण का दायरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वही बढ़ते संक्रमण पर लगाम कसने के लिए ...
पटना (न्यूज सिटी)। बिहार में लाख बन्दिशों के बाबजूद कोरोना संक्रमण का दायरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वही बढ़ते संक्रमण पर लगाम कसने के लिए बिहार सरकार अपनी पूरी ताकत झोंकने में लगी हैं। इसके लिए राज्य स7रकार ने आईएएस, आईपीएस और बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को फील्ड में उतारा गया हैं।
कोरोना संक्रमण पर लगाम कसने के लिए 2019 बैच के 4 ट्रेनी आईएएस अधिकारी पटना और भागलपुर समाहरणालय में प्रतिनियुक्त किए गए हैं। वहीं 05 आईपीएस अधिकारियों को पटना समेत राज्य के बड़े कोविड अस्पतालों की व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए लगाया गया है।
सामान्य प्रशासनिक विभाग के मुताबिक, 2019 बैच के आईएएस नवीन कुमार, सुमित कुमार और विक्रम विरकर को पटना भेजा गया हैं। जबकिं दीपक कुमार मिश्रा को भागलपुर भेजा गया है। ये विभिन्न जिलों में सहायक समाहर्ता के पद पर तैनात हैं।



