पटना (न्यूज सिटी)। वज्रपात से बिहार के विभिन्न जिलों में 10 लोगों की असामयिक मौत हो गयी हैं। जिसके बाद मृतकों के परिजनों में मातम छा गया है...
पटना (न्यूज सिटी)। वज्रपात से बिहार के विभिन्न जिलों में 10 लोगों की असामयिक मौत हो गयी हैं। जिसके बाद मृतकों के परिजनों में मातम छा गया है। वही वज्रपात से मरने वालो में पूर्णिया में तीन, बेगूसराय में दो, पटना में एक, सहरसा में एक, पूर्वी चंपारण में एक, मधेपुरा में एक तथा दरभंगा में एक व्यक्ति की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने अविलंब मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। साथ ही लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग खराब मौसम में पूरी सावधानी व सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहे।



