Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बदमाशों ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के मज़दूरों के साथ की मारपीट व गोलीबारी

नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरासत गांव के पास अपराधियों ने सड़क निर्माण कार्य में जुटे रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी ...


नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरासत गांव के पास अपराधियों ने सड़क निर्माण कार्य में जुटे रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी पर गोलीबारी और ग्रेनेड फेंक कर हमला किया हैं। जिसके बाद दहशत का माहौल कायम हो गया हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी हैं। आखिरकार ये घटना किस गिरोह ने किया है और क्यों? यह खुलकर कोई नही बता रहा है। जानकारी के मुताबिक 60 करोड़ की लागत से बिक्रम, अराप होते हुए अमहारा तक सड़क निर्माण हो रहा हैं। रविवार को बाइक सवार सशस्त्र अपराधियों ने नौबतपुर के अराप गांव के समीप सड़क निर्माण में जुटी रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी के साइड पर 6-8 राउंड गोलीबारी किया और अपराधियों ने सड़क निर्माण में जुटे लोगों पर हैंड ग्रेनेड फेंका। इसके बाद सभी लोग जान बचाकर भाग खड़ा हुए। हालाँकि इसमें किसी किसी को हताहत होने की सूचना नहीं हैं।









घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो हैंड ग्रेनेड पाकर ठहर गयी और एहतियात के तौर पर लोगों को आने जाने से रोक दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं। हैंड ग्रेनेड मिलने की घटना से जहां पुलिस के लिए एक चिंता है। वही आम लोगों में दहशत का माहौल हैं। पूर्व में भी रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी से रंगदारी की मांग की गयी थी। घटना को लेकर बिक्रम थाने में एफआईआर दर्ज हुआ था। मालूम हो की चार दिन पूर्व पालीगंज में अपराधियों के पास से पुलिस ने हैंड ग्रेनेड बरामद किया था। थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का पता लगाया जा रहा है। घटना में शामिल कोई भी अपराधी नही बच पायेगा।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now