Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


भाई ने भाई को जमीन हथियाने के मकशद से करवाया जानलेवा हमला

पूर्णिया (न्यूज सिटी)। जिले के के नगर थाना क्षेत्र में महज 3 बीघा जमीन के लिए भाई ने अपने सगे भाई को भाड़े के गुंडे बुलवाकर जानलेवा हमला करव...


पूर्णिया (न्यूज सिटी)। जिले के के नगर थाना क्षेत्र में महज 3 बीघा जमीन के लिए भाई ने अपने सगे भाई को भाड़े के गुंडे बुलवाकर जानलेवा हमला करवा दिया। जिसमें 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं इनमें से एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। जिनका इलाज सदर अस्पताल पूर्णिया में चल रहा है। वहीं घटना के बाद से आरोपी भाई फरार है। जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस तबौर तौर छापेमारी कर रही है।





घटना के बावत परिजनों ने सगे भाई पर आरोप लगाते हुए कहा कि रविवार देर शाम 3 बीघा जमीन के बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों में बकवास हुआ था। हालांकि इसके पहले भी आरोपी भाई ने गुंडे बुलवाकर जान से मारने की धमकी दी थी। हम सभी घर वाले देर रात तक झगड़े को लेकर बात कर ही रहे थे। वही आरोपी भाई चिल्लाते हुए घर के अंदर घुसा जिसके हाथ में चाकू और डंडे थे। उसके साथ लगभग दो दर्जन गुंडे भी घर मे दाखिल हो गए। जब तक हमलोग कुछ समझ पाते आरोपियों ने ताबड़तोड़ कई जानलेवा हमला कर फरार हो गए।





पीड़ित की पत्नी की माने तो वो सभी गुंडों को वे पहले से ही जानती है। सभी भाड़े के गुंडे सरसी से पैसे देकर बुलाए गए थे। फिलहाल महिला के फर्दर बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी भाई समेत दो दर्जन नामजद अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिनकी गिरफ्तारी को लेकर के नगर पुलिस अपनी दबिश तेज कर दी है।





पूर्णिया से श्याम नंदन की रिपोर्ट ।।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now