Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


जिला प्रशासन अब प्राइवेट पैथोलॉजी से भी कोरोना जांच को लेकर लगा सकती है मुहर

पूर्णिया (न्यूज सिटी)। कोरोना वैश्विक महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन पूर्णिया ने बड़ा फैसला लिया है। मामले की जानकारी देते...


पूर्णिया (न्यूज सिटी)। कोरोना वैश्विक महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन पूर्णिया ने बड़ा फैसला लिया है। मामले की जानकारी देते हुए पूर्णिया जिलाधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि कोरोना का संक्रमण जिस तेजी से बढ़ रहा है। उसे देखते हुए जिले में जांच का दायरा भी बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।





जिला प्रशासन ये भी विचार कर रही है कि किसी एक प्राइवेट पैथोलॉजी को भी कोरोना जांच केंद्र बनाया जा सके. इसके लिये भी विचार किया जा रहा है। बहुत जल्द इसे शुरू करने पर भी विचार किया जा रहा है। डीएम राहुल कुमार ने बताया कि हर दिन अधिक से अधिक लोग जांच के लिये आ रहे है। जिसे देखते हुए सदर अस्पताल में ही एक और जांच केंद्र बनवाया जायेगा।





जिससे जांच की प्रक्रिया में और तेजी हो सके और जल्द से जल्द लोगों को रिपोर्ट मिल सके। गौरतलब है कि पूर्णिया में जिला प्रशासन ने कोरोना को लेकर एहतियातन मुक्कमल व्यवस्था कर रखी है। जिससे लोगों को कोई परेशानी न हो और कोरोना को लेकर लोग ज्यादा भयभीत न हो। जिले के लगभग सभी प्रखंडों में लोगों को जागरूक करने के लिये माइकिंग भी करवाई जा रही है।





पूर्णिया से श्याम नंदन की रिपोर्ट ।।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now