पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल अस्पताल में इलाजरत 03 कोरोना पॉजिटिव और 01 कोरोना सस्पेक्टेड मरीज की मौत कुछ ही घन्टे क...
पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल अस्पताल में इलाजरत 03 कोरोना पॉजिटिव और 01 कोरोना सस्पेक्टेड मरीज की मौत कुछ ही घन्टे के अंतराल होने पर अस्पताल में हड़कंप मच गया। वही कोरोना से मरने वाला मरीजों में मुजफ्फरपुर जिला निवासी विनायक कुमार (55 वर्षीय), पटना जिला निवासी प्रेम शंकर प्रसाद (75 वर्षीय) और दरभंगा निवासी रुकसाना खातून (38 वर्षीय) हैं। जबकि कोरोना सस्पेक्टेड मरीज व गया जिला निवासी अभिषेक कुमार चौधरी (36 वर्षीय) की मौत अस्पताल में भर्ती होने की एक-दो घंटे के अंदर ही हो गईं।
एनएमसीएच अधीक्षक डॉ निर्मल कुमार सिन्हा ने चारों मरीजों की मौत की पुष्टि करते हुए कहा है कि मुजफ्फरपुर जिला निवासी विनय कुमार हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से पीड़ित थे। वही पटना जिला निवासी प्रेम शंकर प्रसाद मस्तिष्क और हृदय की बीमारी से पीड़ित थे। दरभंगा जिला निवासी रुकसाना खातून फेफड़े के कैंसर से पीड़ित थी।
वहीं कोरोना स्पेक्टेड मरीज व गया जिला निवासी अभिषेक कुमार चौधरी के बारे में एनएमसीएच अधीक्षक ने बताया कि उसे आज बहुत ही गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन इलाज के कुछ ही घंटे के अंदर उनकी मौत हो गई। हालांकि अधीक्षक ने यह भी बताया कि अभिषेक कुमार चौधरी की मौत का कारण कोरोना के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

अस्पताल अधीक्षक के अनुसार, डॉक्टर ने चारों मरीजों के जान बचाने के लिए भरपूर प्रयास किया लेकिन वे सभी कोरोना संक्रमण के साथ साथ गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। जिस कारण से उनकी मौत हो गयी। हालांकि एनएमसीएच में कोरोना से मरने वाले मरीज़ो का आकड़ा 31 पहुंच गया हैं।



