Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


नौबतपुर में किराना व्यवसाई पर की फायरिंग, बाल-बाल बचा दुकानदार

नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। नौबतपुर रेफरल अस्पताल के पास स्थित जय अम्बे किराना स्टोर पर मंगलवार को सशस्त्र अपराधी ने गोलीबारी कर आसपास...


नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। नौबतपुर रेफरल अस्पताल के पास स्थित जय अम्बे किराना स्टोर पर मंगलवार को सशस्त्र अपराधी ने गोलीबारी कर आसपास के इलाके में दहशत फैला दिया। जानकारी के मुताबिक दुकानदार सिद्धनाथ साव अपने दुकान पर बैठा था। तभी एक अपराधी उनके दुकान पर आया गोली चला दिया। जिसमें दुकानदार बाल बाल बच गए और गोली उनके दुकान के काउंटर में जा लगी। घटना करने के बाद अपराधी पिस्तौल लहराते हुए पैदल फरार हो गया।









घटना की जानकारी मिलते ही फुलवारी डीएसपी संजय पांडेय, थानाध्यक्ष सम्राट दीपक घटना स्थल पर पहुँच कर मामले की छानबीन करने लगे। घटना स्थल से पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है। घटना का कारण पूर्व का विवाद बताया जा रहा है। इस संबंध में दुकानदार सिद्धनाथ साव ने बताया कि करीब दो माह पूर्व समान लेने को लेकर नौबतपुर नट टोली निवासी भोला नट के पुत्र अनवर नट से विवाद हुआ था। जिसके बाद अनवर नट ने बदला लेने के नियत से हमारे ऊपर फायरिंग कर दिया। इस संबंध में सिद्धनाथ साव अनवर को नामजद करते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराया कराया है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now