Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बिहार में क्या फिर से लॉक डाउन का समय बढ़ेगा ?, जाने इस खबर में...

पटना/मिशन कुमार (न्यूज सिटी)। वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बिहार में नीतीश सरकार की नींद उड़ी हुई हैं। कोरोना पर निय...


पटना/मिशन कुमार (न्यूज सिटी)। वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बिहार में नीतीश सरकार की नींद उड़ी हुई हैं। कोरोना पर नियंत्रण नही होने पर कभी अस्पताल अधीक्षक का तबादला करते हैं तो कभी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी का, तो ऐसे में कोरोना पर नियंत्रण पाना राज्य सरकार को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा हैं।






https://youtu.be/3qooVjA0S8U




वही देश मे अनलॉक की प्रक्रिया अगले चरण में प्रवेश करेगा या फिर लॉकडाउन लगाया जाएगा, इसे लेकर केंद्र सरकार जल्‍द ही फैसला लेगी। अगर बात करे बिहार की तो माना जा रहा है कि यहां फिलहाल लॉकडाउन जारी रहेगा। संभव है कि इसमें कुछ छूट मिल जाए। अनुमान लगाया जा रहा है कि बिहार जैसे कुछ राज्यों में छोटे-छोटे अवधि का लॉकडाउन चक्र फिर से लागू किए जा सकते हैं। जहां तक स्‍कूल-कॉलेज खुलने की बात है, यह फिलहाल संभव नहीं दिख रहा है।






https://www.youtube.com/watch?v=55NW4apr3bs




जहां तक बिहार की बात है, राज्‍य के शिक्षा मंत्री पहले ही स्‍पष्‍ट कर चुके हैं कि शिक्षण संस्‍थानों को खोलने का फैसला अभिभावकों की आम राय के अनुसार किया जाएगा। बिहार में अभिभावक कोरोना संक्रमण के बिगड़े हालात को देखते हुए बच्चों को स्कूल भेजने से डर रहे हैं। बिहार में लॉकडाउन लागू रहा तो व्‍यापार, यातायात व नाइट कर्फ्यू में कुछ ढ़ील दी जा सकती है। हालांकि, कंटेनमेंट जोन में किसी छूट की फिलहाल उम्‍मीद नहीं।





कयास लगाया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने अगर अनलॉक 3.0 की प्रक्रिया अपनाई, तो इसमें छूट के तहत शारीरिक दूरी का पालन करते हुए सिनेमा हॉल खोले जा सकते हैं। माना जा रहा है कि सरकार अगस्त के अंत तक 15 साल से 50 साल की उम्र के लोगों के लिए शारीरिक दूरी के पालन के प्रावधान के साथ मल्टीप्लेक्स को भी खोल सकती है। कुछ अंतरराष्‍ट्रीय फ्लाइट्स में भी बढ़ाेतरी हो सकती है। हालांकि, स्वीमिंग पूल, जिम व मेट्रो बंद रहेंगे।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now