पूर्णिया (न्यूज सिटी)। बायसी थाना क्षेत्र के खपड़ा पंचायत में खाना बनाने के दौरान गैस फटने से 7 लोग घायल हो गए। जिसमें ईलाज के दौरान 3 वर्ष...
पूर्णिया (न्यूज सिटी)। बायसी थाना क्षेत्र के खपड़ा पंचायत में खाना बनाने के दौरान गैस फटने से 7 लोग घायल हो गए। जिसमें ईलाज के दौरान 3 वर्षीय बच्ची की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। घटना देर शाम सोमवार की है। हालांकि सभी घायलों को परिजन और ग्रामीणों की मदद से बेहतर ईलाज के लिए पूर्णिया सदर अस्पताल लाया गया। कहा जाता है कि कीशमत के आगे किसी की नही चलती। वही सदर अस्पताल पूर्णिया में ईलाज के दौरान एक महिला समेत पांच बच्चे की भी मौत हो गई। वही एक बचे घायल को बेहतर ईलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है।
वही गैस सिलेंडर फटने की घटना से मानो पूरा खपड़ा पंचायत में मातम सा माहौल व्याप्त हो गया। घटना के बारे में परिजनों ने बताया की एक ही घर में सभी परिवार का खाना बनाया जा रहा था। जहां सभी बच्चे और सभी परिवार के सदस्य बैठकर आपस में बातचीत कर रहे थे। तभी गैस फट गई जिसके बाद कमरे में मौजूद सभी लोग बुरी तरह झुलस गए। घटना के तुरंत बाद आनन-फानन में घायल को ईलाज के लिए बायसी पीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा गंभीर स्थिति को देखते हुए पूर्णिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि ईलाज के क्रम में एक महिला समेत पांच की मौत अस्पताल में ही हो गई। जिसमे एक बचे घायल को अस्पताल के डॉक्टरों ने भागलपुर रेफर कर दिया।



