पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल से आज तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गयी। अस्पता...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल से आज तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गयी।

अस्पताल के नोडल पदाधिकारी डॉ अजय कुमार सिन्हा ने बताया कि तीनों मरीजों की आरएमआरआई के सैंपल जांच में दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आते ही सभी मरीजों को 7 दिनों के होम क्वॉरेंटाइन को लेकर अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। एंबुलेंस से स्वस्थ हुए सभी मरीजों को उनके घर भेज दिया गया। स्वस्थ हुए मरीजों में पटना, मधेपुरा और खगड़िया जिले का एक-एक मरीज शामिल है।
गौरतलब है कि अस्पताल से अब तक कुल 268 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने-अपने घर लौट चुके हैं।



